दिल्ली में हवा की हालत 'गंभीर', स्मॉग की मोटी चादर में लिपटी राजधानी

Last Updated 08 Nov 2018 11:29:49 AM IST

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह स्मॉग की मोटी चादर छाई रही और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर 'गंभीर' हो गया है।


वायु गुणवत्ता और मौसम पूवार्नुमान अनुसंधान प्रणाली (एसएएफएआर) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बदतर हो गई है और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह के समय धुंध रहने के साथ आसमान साफ रहेगा।"

राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 86 फीसदी रही।

दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया था। वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह 'आपातकाल' स्तर में पहुंचने के बाद बुधवार को 'खराब' स्तर में आ गई थी।

राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे थे। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment