सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन के दौरान तिवारी से धक्का मुक्की

Last Updated 05 Nov 2018 01:19:05 AM IST

राजधानी में नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन स्थल पर रविवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और उनके समर्थकों की आप सदस्यों के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की हुई।




दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन के दौरान तिवारी से धक्का मुक्की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को अप्रत्याशित करार दिया।

तिवारी और उनके समर्थक इसको लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे कि उन्हें उसके लिए नहीं आमंत्रित किया गया जबकि वह क्षेत्र से सांसद हैं। कार्यक्रम शुरू होने से पहले मनोज तिवारी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सिग्नेचर ब्रिज की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान भी मनोज तिवारी और आप कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई।

कार्यक्रम शुरू होने के बाद भी मनोज तिवारी को स्टेज पर नहीं बुलाया गया। जब यह विरोध प्रदर्शन हुआ उस समय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वहां मौजूद नहीं थे। उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हुई धक्का-मुक्की से दिल्ली की सियासत एक बाद फिर से गर्म हो गई।  मनोज तिवारी आप विधायक अमानतुल्ला खान और आप कार्यकर्ता द्वारा की गई बदसलूकी को लेकर रविवार देर शाम न्यू उस्मानपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मनोज तिवारी की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।

वीडियो वायरल

इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ओखला से आप विधायक  अमानतुल्ला खान ने सिग्नेचर ब्रिज पर चल रहे उद्घाटन समारोह में मनोज तिवारी को पहले धक्का दिया। जिससे वह गिरने से बाल बच गए, लेकिन इस बीच आप कार्यकर्ता ने दुबारा से मनोज तिवारी के साथ  धक्का मुक्की शुरू कर दी।

केजरीवाल की ओछी राजनीति शर्मनाक : मनोज
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने धक्का-मुक्की की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते   हुए इसे अरविंद केजरीवाल की ओछी राजनीति करार दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर देश का सबसे ऊंचा पुल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शान से खड़ा है तो उसकी योजना से लेकर निर्माण तक में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं का संघर्ष और योगदान है।
उन्होंने कहा  सिग्नेचर ब्रिज खुलने के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली को जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी बल्कि जाम की स्थिति और विकट हो जाएगी जिससे श्रेय लेने की होड़ में ओछी राजनीति करने वाले केजरीवाल और उनकी सरकार अनजान है।

सहारा न्यूज ब्यूरो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment