दिल्ली में चलती कार में किशोरी से दुष्कर्म

Last Updated 30 Oct 2018 06:11:39 AM IST

कंझावला थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने थाने ले जाने की धमकी देकर दिनदहाड़े एक किशोरी व उसकी सहेली को कार बैठा लिया और चलती कार में किशोरी से दुष्कर्म व उसकी सहेली से छेड़छाड़ की।


दिल्ली के कंझावला थाना क्षेत्र में चलती कार में किशोरी से दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो)

आधे घंटे  तक कार इधर-उधर घुमाने के बाद बदमाश धमकी देकर दोनों को सूनसान क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित किशोरी और उसकी सहेली कंझावला क्षेत्र में रहती हैं।  रविवार को दोनों अपने दोस्तों के साथ घूम रही थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए थाने ले जाने के लिए दोनों को कार में बैठा लिया। दोनों युवक काफी देर तक किशोरी व उसकी सहेली को कार में सड़क पर घुमाते रहे।

शक होने दोनों ने कार रोकने को कहा तो दोनों युवक उन्हें धमकाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म व उसकी सहेली छेड़छाड़ की और उन्हें सूनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

सहारा न्यूज ब्यूरो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment