दिल्ली के पूर्व विस अध्यक्ष चौधरी प्रेम सिंह नहीं रहे
Last Updated 13 Dec 2017 04:24:24 AM IST
दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चौधरी प्रेम सिंह का मंगलवार की रात मैक्स अस्पताल, साकेत में निधन हो गया.
दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चौधरी प्रेम सिंह (file bhoto) |
85 वर्षीय चौधरी प्रेम सिंह 6 दिसम्बर को अंबेडकर की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहीं बेहोश हो गए थे. उनके परिवार में छह पुत्र व दो पुत्रियां हैं.
दिल्ली की राजनीति के दिग्गज चौ. प्रेम सिंह 1958 से 2013 तक निर्वाचित प्रतिनिधि रहे, जो विश्व रिकॉर्ड है.
निगम पाषर्द से लेकर दिल्ली के विकास मंत्री, विस अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के भी दो बार अध्यक्ष रहे चौ. प्रेम सिंह ग्रामीण विकास व दलितों के उत्थान के लिए याद किए जाएंगे.
| Tweet |