VIDEO: हाई सिक्योरिटी जोन विजय चौक पर नील गाय के आने से मचा हड़कम्प
Last Updated 26 May 2016 12:52:44 PM IST
दिल्ली के बेहद कड़ी सुरक्षा वाले इलाके विजय चौक पर गुरुवार सुबह एक नीलगाय के आ जाने से अफरा-तफरी मच गई.
विजय चौक पर नील गाय, मचा हड़कम्प |
नीलगाय दौड़ते-दौड़ते बीच सड़क पर आई जिसके ट्रैफिक भी धीमा हो गया. इधर-उधर भागने के दौरान नीलगाय ने एक पीसीआर वैन को भी टक्कर मार दी, जिससे वैन क्षतिग्रस्त हो गई.
इसके बाद नीलगाय करीब दो घंटे तक इस आसपास के इलाकों में दौड़ती रही इसके बावजूद वन विभाग की टीम यहां नहीं पहुंची.
काफी समय बाद दिल्ली पुलिस, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस, वन विभाग के अधिकारी यहां पहुंचे.
नीलगाय को ट्रैंकुलाइज करके जंगल में छोड़ दिया जाएगा.
हैरानी की बात ये है कि संसद भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में आखिरकार नीलगाय पहुंची कैसे? इसके बाद अब यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
Tweet |