|
दिल्ली में 60 प्रतिशत आद्र्रता
|
|
दिल्ली में कपकपाने वाली सर्दी फिर लौट आयी है. तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को कपकपा दिया है.
दिल्ली में गुरुवार सुबह पारे में गिरावट दर्ज की गई. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिली रहेगी. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी. शाम को ठंडक रहने की सम्भावना है.
अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है. सुबह 8:30 बजे वातावरण में 60 प्रतिशत आद्र्रता थी.
गौरतलब है कि बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस था.