Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
07 Feb 2012 10:17:39 AM IST
Last Updated : 07 Feb 2012 02:19:34 PM IST

पत्नी को आपत्तिजनक एसएमएस भेजने पर दोस्त की हत्या

पत्नी को आपत्तिजनक एसएमएस भेजने पर दोस्त की हत्या
पत्नी को आपत्तिजनक एसएमएस भेजने पर दोस्त की हत्या.

 

दिल्ली पुलिस ने 24 वर्षीय एक युवक को अपने दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

बताया जाता है कि दोस्त उसकी पत्नी को आपत्तिजनक एसएमएस भेजता था.

पुलिस ने आज यहां बताया कि सुमित को कल गिरफ्तार किया गया.

उसने शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि को देववत के साथ मिलकर एक कार में अपने दोस्त रोहित की कथिततौर पर हत्या कर दी थी.

सुमित और रोहित दोस्त थे और रोहित सुमित को यह कहकर चिढ़ाता था कि उसकी पत्नी के उसके साले के साथ अवैध संबंध हैं.

सुमित शुक्रवार की रात को एक पार्टी में गया था. पार्टी से लौटते समय वह देववत के साथ शराब पी रहा था तभी उसे रोहित के पास से अपनी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक एसएमएस मिला.

पुलिस के अधिकारियों ने बताया, एसएमएस प्राप्त करने के बाद उसका मूड उखड़ गया.

उसने देववत से कहा कि वह रोहित को मारना चाहता है क्योंकि रोहित उसकी पत्नी को बदनाम कर रहा है. इसके बाद दोनों गांव गए और रोहित के घर के पास अपनी कार खड़ी कर दी.

इसके बाद सुमित और रोहित कार में आए जहां देववत पहले से ही चालक सीट पर बैठा हुआ था.

पुलिस ने बताया, कि कार में बैठने के बाद सुमित ने अपनी पिस्टल से रोहित के सिर पर कथित तौर पर गोली मार दी.

इसके बाद देववत कार से बाहर आया और उसने पिस्टल से रोहित के मुंह पर हमला कर दिया.

इसके बाद उन्होंने उसकी लाश को उसी के घर के करीब छोड़ा और भाग गए.


 


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer