![]() |
एम्स के एक पूर्व चिकित्सा अधीक्षक को घूसखोरी के मामले में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है. दिल्ली स्थित आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक पूर्व चिकित्सा अधीक्षक को घूसखोरी के मामले में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है. विशेष न्यायाधीश बी आर केड़िया ने पूर्व चिकित्सा अधीक्षक आर सी अनांस (71) को घूसखोरी के मामले में सजा सुनाई. आरोप था कि वर्ष 1998 में पद पर रहते हुए अनांस ने एम्स को चिकित्सा सामानों की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी को अनियमितता के बावजूद काली सूची में नहीं डाला था और इसके बदले में उन्होंने घूस ली थी.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||