![]() |
सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार की रात मेट्रो की आवाजाही उस समय बाधित हो गई जब एक मनचला युवक मेट्रो की टनल में छुप गया. युवती से छेड़छाड़ के बाद खुद को बचाने के लिए यह युवक मेट्रो सुरंग की दीवार से चिपक कर खड़ा हो गया था. अगर इस दौरान मेट्रो सुरंग से गुजरती तो उसकी जान भी जा सकती थी. मूलत: उत्तराखंड का रहने वाला सुनीध गौतम नाम का यह युवक करीब 25 साल का है और मेडिकल का छात्र है. वह मौजपुर इलाके में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था. समाचार लिखे जाने तक युवती ने पुलिस से छेड़छाड़ की शिकायत नहीं की थी. मूलत: उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला सुनीध गौतम नाम का 25 वर्षीय युवक जहांगीरपुरी- हुडा सिटी सेंटर से मेट्रो में सवार हुआ था. उसको कश्मीरी गेट से पूर्वी दिल्ली के लिए मेट्रो बदलनी थी. उसके रिश्तेदार मौजपुर इलाके में रहते हैं. सफर के दौरान सुनीध मेट्रो ट्रेन में ही एक युवती से छेड़छाड़ करता आ रहा था. रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर युवती ने शोर मचा दिया. युवती के शोर मचाने से वह घबरा गया और मेट्रो की सुरंग में घुस गया. इसकी सूचना ड्राइवर को दी गई. ड्राइवर ने मेट्रो को रोके रखा. इस कारण इस लाइन पर आधे घंटे से अधिक समय तक मेट्रो की आवाजाही प्रभावित हुई. पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने युवक को सुरंग से निकाला और हिरासत में लेकर देर रात तक उससे पूछताछ करती रही.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||