Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
04 Feb 2012 12:02:42 AM IST
Last Updated : 04 Feb 2012 12:08:55 AM IST

आरुषि हत्याकांड:तलवार दम्पति की याचिका पर सीबीआई को नोटिस

Nupur,Rajesh Talwar (file photo)
तलवार की याचिका पर सीबीआई को नोटिस

 

सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को आरुषि हत्याकांड में आरुषि के माता-पिता नूपुर एवं राजेश तलवार की याचिका पर जवाब देने को कहा.

तलवार दम्पति ने अपनी याचिका में मामले को गाजियाबाद से दिल्ली के न्यायालय में स्थानांतरित करने की मांग की है.

न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान एवं न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर की खंडपीठ ने सीबीआई को नोटिस जारी किया.

इसके पहले वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने न्यायालय को बताया कि मामले के 60 गवाह दिल्ली में रहते हैं और राजेश तलवार यदि गाजियाबाद में सीबीआई के विशेष न्यायालय में मुकदमे के लिए पेश होते हैं तो उनके जीवन को खतरा हो सकता है.

तलवार उनकी पत्नी नूपुर ने मुकदमे की सुनवाई सीबीआई की विशेष अदालत से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है.

ज्ञात हो कि शीर्ष अदालत ने गत 6 जनवरी के अपने फैसले में तलवार दम्पति के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी. तलवार दम्पति ने मामले में अपने को मुख्य आरोपी बनाने के खिलाफ याचिका दायर की थी.

उल्लेखनीय है कि 16 मई 2008 को 14 वर्षीया आरुषि की हत्या नोएडा स्थित उसके आवास पर कर दी गई थी.
 


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer