स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा, कहा- हर वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाएं
मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है, हर तरफ तिरंगा ही नजर आ रहा है और जोशीले तराने गूंज रहे हैं।
![]() शिवराज सिंह चौहान |
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, मगर आजादी के जश्न पर उसका कोई असर नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री चौहान ने राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। साथ ही प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए कामों का ब्यौरा दिया, साथ ही आगामी समय में सरकार की योजनाओं का जिक्र भी किया।
चौहान ने राज्य में हर वर्ग की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं और बदलते मध्य प्रदेश की चर्चा की।
वहीं राज्य सरकार के मंत्रियों ने अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
| Tweet![]() |