हर भारतवासी की सहमति से हो रहा राम मंदिर का निर्माण: कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का स्वागत करते हुए यहां शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है।
![]() मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो) |
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा, "मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ भारत में ही संभव है।"
मालूम हो कि आगामी पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भूमि-पूजन होने वाला है। इसको लेकर आमजन में उत्साह है।
मै अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 31, 2020
देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।
राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है।
जय श्री राम pic.twitter.com/EwvzJ07kch
प्रस्तावित समारोह के लिए 200 खास मेहमानों का इंतजाम किया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते यहां मेहमानों को 50-50 के समूह में प्रोग्राम स्थल पर लाया जाएगा। जहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
| Tweet![]() |