रामचरितमानस युगों-युगों तक मानवता का कल्याण करती रहेगी: शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकवि तुलसीदास की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा रचित पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस युगों-युगों तक मानवता का कल्याण करती रहेगी।
![]() मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) |
चौहान ने ट्वीट के माध्यम से लिखा, "पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस की रचना कर मनुष्य को मर्यादित और कल्याणकारी जीवन का मार्ग दिखाने वाले महाकवि तुलसीदास जी की जयंती पर नमन्। यह अमूल्य कृति युगों-युगों तक मानवता का कल्याण करती रहेगी।"
चौहान ने पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस की एक दोहा भी लिखा, "जड़ चेतन गुन दोषमय बिस्व कीन्ह करतार। संत हंस गुन गहहिं पथ परिहरि बारि बिकार।"
जड़ चेतन गुन दोषमय बिस्व कीन्ह करतार।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 27, 2020
संत हंस गुन गहहिं पथ परिहरि बारि बिकार।
पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस की रचना कर मनुष्य को मर्यादित और कल्याणकारी जीवन का मार्ग दिखाने वाले महाकवि तुलसीदास जी की जयंती पर नमन्! यह अमूल्य कृति युगों-युगों
तक मानवता का कल्याण करती रहेगी।
| Tweet![]() |