| ||||
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उमा भारती से की मुलाकात | ||||
![]() | |
|
मध्य प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई है।
दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को सामान्य करार दिया है।
सिंधिया मंगलवार को भोपाल पहुंचे, वे स्टेट हैंगर से सीधे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के आवास पर पहुंचे।
सिंधिया का भारतीय परंपरा के अनुसार उमा भारती ने स्वागत किया। उसके बाद सिंधिया और उमा भारती के बीच लगभग 30 मिनट बंद कमरे में चर्चा हुई।
दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को सामान्य बताया। सिंधिया ने कहा पिछला दौरा काफी व्यस्तता वाला था। इस बार भोपाल आया तो उमा भारती से मिला।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती जी से आज भोपाल प्रवास के दौरान उनके निवास पर पहुँच कर भेंट की तथा आशीर्वाद लिया। @umasribharti pic.twitter.com/VX3l0Q5Omr
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) July 14, 2020
वहीं उमा भारती ने सिंधिया परिवार से अपने रिश्तों को याद किया।
|