|
||||
सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी |
||||
![]() |
|
|
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा दफ्तर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अचानक चक्कर आ गया।
उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रदेश कार्यालय के दफ्तर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस का कार्यक्रम चल रहा था, इसमें भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी मौजूद थी, उसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मालूम हो कि प्रज्ञा ठाकुर पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रही हैं। उनकी आंखों की रोशनी भी प्रभावित हुई है।
इससे पहले वे योग दिवस के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने भाजपा दफ्तर पहुंची थीं।
Source:PTI, Other Agencies, Staff Reporters
|