सागर-छतरपुर मार्ग पर मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 5 की मौत
Last Updated 16 May 2020 11:55:46 AM IST
मध्य प्रदेश में सागर से छतरपुर की ओर जा रहा मजदूरों से भरा ट्रक पलट जाने से पांच की मौत हो गई है, वहीं 18 मजदूर घायल हुए हैं।
(प्रतीकात्मक तस्वीर) |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह मालवाहक ट्रक सागर से छतरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह ट्रक सेमरा पुल के करीब अनियंत्रित होने के बाद पलट गया।
यह हादसा छतरपुर जिले की बक्स्वाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है।
सागर पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 18 मजदूर घायल हुए हैं।
यह मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। घायलों केा बंडा के अस्पताल भेजा गया है।
| Tweet |