महाराष्ट्र से यूपी जा रहे 8 श्रमिकों की सड़क हादसे में मौत, 55 से अधिक घायल

Last Updated 14 May 2020 09:28:20 AM IST

मध्य प्रदेश के गुना जिला मुख्यालय के पास बायपास मार्ग पर बस और कंटेनर की टक्कर के कारण आठ श्रमिकों की मौत हो गयी और 55 घायल हो गए।


ये श्रमिक उत्तर प्रदेश निवासी हैं, जो महाराष्ट्र से अपने गृहराज्य वापस लौट रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तड़के हुयी इस दुर्घटना में कंटेनर में सवार श्रमिकों की मौत हो गयी। घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया।

सूत्रों ने कहा कि केंट थाना क्षेत्र में तड़के लगभग तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब श्रमिकों को ले जा रहे कंटेनर की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गयी।

बताया गया है कि कंटेनर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की तरफ जा रहा था।

मृतकों की पहचान इब्राहीम, अजीत, अर्जुन, वसीम, रमेश और सुधीर के रूप में हुयी है। एक अन्य की पहचान तत्काल नहीं की जा सकी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सरकार से भी संपर्क किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क हादसे में श्रमिकों की मौत पर शोक जताया है।

वार्ता
गुना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment