MP: झाबुआ में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया आगे
मध्य प्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया आगे चल रहे हैं।
![]() |
पूर्व केन्द्रीय मंत्री भूरिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भानु भूरिया से आगे चल रहे हैं।
झाबुआ के निर्वाचन अधिकारी अभय सिंह खराडी ने बताया कि झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इन वोटों की गिनती झाबुआ के पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई।
उन्होंने कहा कि इस सीट की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है।
इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) और भाजपा के उम्मीदवार भानू भूरिया (36) के बीच कड़ा मुकाबला है। उनके अलावा तीन निर्दलीय भी मैदान में हैं।
इस विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक गुमान सिंह डामोर को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट रिक्त हो गई थी।
| Tweet![]() |