कमलनाथ बोले- 5 महीने पहले शिवराज को घर भेजा, 10 दिन बाद मोदी को भेजेंगे

Last Updated 15 May 2019 03:30:08 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दावा किया कि कांग्रेस ने पांच महीने पहले प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हराकर उन्हें घर भेजा है और अब पार्टी 10 दिन बाद 23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घर भेज देगी।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)

कमलनाथ ने रतलाम लोकसभा क्षेत्र के अलीराजपुर विधानसभा के आंबुआ गांव में आज एक आमसभा को संबोधित करते हुए ये दावा किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन आज तक आदिवासी क्षेत्रों का विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के प्रति वचनबद्ध है और उनके विकास में कोई कमी नहीं आने देगी।

मुख्यमंत्री आज रतलाम संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आये थे। इसके बाद उन्होंने पेटलावद में भी एक आमसभा को संबोधित किया।

रतलाम लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। यहां भूरिया का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर से हो रहा है।

वार्ता
अलीराजपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment