साध्वी प्रज्ञा BJP में शामिल, भोपाल से दिग्विजय को दे सकतीं हैं चुनौती

Last Updated 17 Apr 2019 01:50:08 PM IST

मालेगांव विस्फोट मामले में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया का सामना कर चुकीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल हो गईं। अब उन्हें भोपाल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं।




साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा आज यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय भी पहुंची। यहां उनकी पार्टी के कई आला नेताओं से मुलाकात हुई।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि साध्वी प्रज्ञा ने पार्टी की औपचारिक सदस्यता ले ली है। आज वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय भी आईं थीं।

समझा जा रहा है कि पार्टी में भोपाल संसदीय सीट से साध्वी प्रज्ञा को अपना प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति बन चुकी है। उनके नाम के ऐलान की औपचारिकता शेष रह गई है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा दिग्विज सिंह को चुनौती देंगी।

कांग्रेस जहां एक ओर प्रदेश की सभी 29 संसदीय सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है, वहीं भाजपा की ओर से अभी पांच सीटों भोपाल, इंदौर, विदिशा, सागर और गुना-शिवपुरी पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाकी है।

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment