MP पुलिस के अच्छे दिन, मिलने लगा साप्ताहिक अवकाश

Last Updated 03 Jan 2019 12:32:28 PM IST

मध्य प्रदेश के पुलिस कर्मचारियों के लिए गुरुवार से अच्छे दिन की शुरुआत हो गई है, क्योंकि उन्हें आज से साप्ताहिक अवकाश मिलने लगा है।


मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)

राज्य में पहले दिन लगभग 8000 पुलिसकर्मी अवकाश पर हैं।

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का भरेासा दिलाया गया था। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद एक माह के भीतर पुलिसकर्मियों को अवकाश दिया जाने लगा है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, "पुलिस कर्मियों को एक दिन के अवकाश का जो वचन हमने दिया था, उसे प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया गया। मैं सभी पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कामना करता हूं कि वे अपने परिवार को पूरा समय दें।"

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा, "आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि मेरे साथ आपके जीवन में आने वाला हर पल पहले से बेहतरीन होगा।"

मध्य प्रदेश संभवत: देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने लगा है।

राज्य में पहले दिन राजधानी के लगभग 300 और पूरे प्रदेश के 8000 पुलिसकर्मी साप्ताहिक अवकाश पर हैं। इस दौरान रिजर्व पुलिस बल का सहयोग लिया जाएगा।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment