MP: राज्यपाल से मिले कमलनाथ, 17 को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Last Updated 14 Dec 2018 11:16:09 AM IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने और मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आज (शुक्रवार) कमलनाथ ने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की।


मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे कमलनाथ

तय हुआ है कि शपथ ग्रहण समारोह 17 दिसंबर को लाल परेड मैदान में होगा।

कांग्रेस के नवनिर्वाचित नेता कमलनाथ ने राजभवन से बाहर निकलकर संवाददाताओं को बताया कि 17 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे लाल परेड मैदान में शपथ ग्रहण होगा।

कमलनाथ के साथ प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद विवेक तन्खा, अरुण यादव, सुरेश पचौरी आदि थे। राज्यपाल से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का संवाद हुआ।



राज्य के विधायकों ने गुरुवार की रात को कमलनाथ को अपना नेता चुन लिया। उसके बाद पर्यवेक्षक ए.के. एंटोनी ने कमलनाथ के नाम की घोषणा की। कमलनाथ ने नेता चुने जाने के बाद साफ किया कि उनकी सरकार चुनाव के दौरान लोगों के लिए बनाए गए वचन पत्र पर अमल करने का प्रयास करेगी।

 

 

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment