मुख्यमंत्री शिवराज से मिले राष्ट्रीय बालश्री सम्मान से पुरस्कृत बच्चे
Last Updated 08 Feb 2016 05:10:23 PM IST
राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार से सम्मानित मध्य प्रदेश के बच्चों ने सोमवार को मंत्रालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की.
मुख्यमंत्री से मिले राष्ट्रीय बालश्री सम्मान से पुरस्कृत बच्चे |
राष्ट्रीय स्तर पर बालश्री सम्मान के लिये चुने गये 62 बालश्री बच्चों में से 9 मध्य प्रदेश के हैं. इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह भी उपस्थित थीं.
मुख्यमंत्री चौहान ने सभी पुरस्कृत बच्चों को बधाई दी. प्रदेश के जिन बच्चों को राष्ट्रीय बालश्री सम्मान मिला है उनमें भोपाल के निनाद अधिकारी, कृति मालवीय, हिबा खान, इशान सुरेंद्र शुक्ला, रूचि तिवारी, उज्जैन के तनय तलैया, ग्वालियर की प्रियंका पातकार, जबलपुर के शुभम अहिरवार और सागर की चंद्रिका अग्रवाल शामिल हैं.
मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj से राष्ट्रीय बालश्री सम्मान से पुरस्कृत मध्यप्रदेश के सभी ९ बच्चों ने आज मुलाकात की। pic.twitter.com/DkfSXfl7Ce
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) February 8, 2016
Tweet |