मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ने डॉ कलाम के निधन पर शोक जताया
मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया.
(फाइल फोटो) |
शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि कलाम के निधन से राष्ट्र की अपूरणीय क्षति हुई है.
उपग्रहों के प्रक्षेपण संबंधी परियोजनाओं के साथ अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलों को बनाने से लेकर उनके प्रक्षेपण में उनकी अहम भूमिका रही और विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अत्याधुनिक बनाने की उनकी विशिष्ट सोच थी.
विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि कलाम एक श्रेष्ठ वैज्ञानिक के साथ-साथ कुशल प्रशासक थे. उनकी लिखी पुस्तकों से पूरी एक पीढ़ी संस्कारित हुई है.
कटारे ने कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक युग दृष्टा खो दिया है. उनके पास भारत के विकास को लेकर व्यापक दृष्टि और सोच थी.
Tweet |