पहली बार मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यालय में विराजे गणपति बप्पा
Last Updated 29 Aug 2014 05:43:15 PM IST
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने गणपति बप्पा की शरण ली है.
(फाइल फोटो) |
मध्य प्रदेश कांग्रेस के इतिहास में पहली बार भोपाल स्थित मुख्यालय में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने गणेश प्रतिमा की स्थापना की और पूरे देश के सुख-समृद्धि की कामना की.
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पहली बार गणेश स्थापना की वजह पूछे जाने पर अरुण यादव ने कहा, भगवान किसी ने पर्सनल नहीं हैं.
वहीं बीजेपी मुख्यालय में भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया.
कांग्रेस मुख्यालय में गणेश प्रतिमा की स्थापना पर चुटकी लेते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को देर से ही सही पर अक्ल तो आई.
Tweet |