बुधवार को गुना जिले में लोकायुक्त के छापे में नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी एम. एल. वर्मा एक करोड़ रुपये से ज्यादा के आसामी निकले.
ग्वालियर के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक एस. एस. गौर ने बताया कि बुधवार को दल ने नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी वर्मा के सिसोदिया कॉलोनी व टीआईटी काम्प्लेक्स स्थित आवासों पर एक साथ दबिश दी.
इस दबिश में वर्मा के दो मकान, दो भूखंड, छह बीघा भूमि, दुकान व वाहनों का पता चला है.
गौर के अनुसार वर्मा की संपत्ति की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है.उन्होंने आगे बताया है कि वर्मा की अन्य संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है.