कश्मीर घाटी में सर्द हवाओं का कहर जारी

Last Updated 20 Dec 2013 07:19:15 PM IST

कश्मीर घाटी में रात के तापमान में गिरावट आने के कारण सर्द हवाओं का कहर और बढ़ गया है तथा इसके साथ ही गुलमर्ग और पहलगाम रिसार्ट में ताजा बर्फबारी हुई है.


कश्मीर सर्द (फाइल)

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में गुरुवार रात करीब 1.2 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई जबकि पहलगाम में 1.6 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई.

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि इससे पहले रात का तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था.

गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्काई रिसार्ट में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आई है. यहां पहले के शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में गुरुवार रात तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

इसी तरह पहलगाम में भी पूर्ववर्ती रात के शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान की तुलना में गुरुवार रात शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया.

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, लेह में शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और करगिल में सबसे कम शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया.

 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment