झारखंड : दुमका एवं बेरमो उप चुनाव के लिए कल होगी मतगणना, तैयारियां पूरी

Last Updated 09 Nov 2020 04:46:56 PM IST

झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उप चुनाव के लिए कल होने वाली मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।


राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राहुल पुरवार ने सोमवार को बताया कि बेरमो और दुमका विधानसभा उप चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू होगी। परिणाम कल शाम तक प्राप्त हो जाएंगे। कोविड-19 महामारी के बीच दुमका एवं बेरमो सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की मृत्यु के बाद बेरमो सीट पर उप चुनाव कराया गया है। बेरमो सीट पर कांग्रेस के जय मंगल सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेर महतो बाटुल समेत कुल 16 उम्मीदवार मैदान में है।

दूसरी तरफ दुमका सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें मुख्य तौर पर भाजपा की डॉ. लुईस मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी बसंत सोरेन शामिल है।
 

वार्ता
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment