प्रेमी संग अपत्तिजनक स्थिति में पाई महिला, ग्रामीणों ने पहनाई जूतों की माला

Last Updated 27 Sep 2020 06:29:42 AM IST

झारखंड के साहेबगंज जिले में एक विवाहित महिला को अपने प्रेमी के साथ अपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को जूतों, चप्पलों की माला पहनाई।


प्रेमी संग अपत्तिजनक स्थिति में पाई महिला, ग्रामीणों ने पहनाई जूतों की माला (प्रतिकात्मक चित्र)

यह मामला साहेबगंज के शिव पहाड़ गांव की है, जहां महिला प्यार किसी और से करती थी, पर उसकी शादी किसी और के साथ हो गई। वह शिव पहाड़ में अपने रिस्तेदार के यहां रहती थी।


शादी के बाद भी दोनों का आपस में चक्कर चलता रहा। शुक्रवार रात को प्रेमी उसके घर गया, जहां दोनों साथ भाग निकले, बाद में ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया।

ग्रामीणों ने दोनों को अर्धनग्न हालत में ही चप्पल और जूतों की पहनाकर पूरा गांव घुमाया और आरोपी प्रेमी पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया।

जब पुलिस गांव में पहुंची और दोनों को बचाने की कोशिश की, तब ग्रामीणों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment