झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी

Last Updated 19 Jun 2020 01:08:35 PM IST

झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे समाप्त होगा। मतदान राज्य विधानसभा के दक्षिण विंग के ग्राउंड फ्लोर पर जारी है।


बड़ी संख्या में विधायकों ने अपने वोट डाल दिए हैं।

कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।  राज्यसभा चुनाव पहले 26 मार्च को होने वाले थे, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से इसे टाल दिया गया था। 

संसद के उपरी सदन की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार रेस में हैं, जिसमें झामूमो अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबु सोरेन, राज्य भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश और कांग्रेस की तरफ से शहजादा अनवर शामिल हैं।

संख्याबल के हिसाब से देखें तो, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में मौजूदा समय में 79 विधायक है, क्योंकि दुमका और बेरहाट सीट से विजय हासिल करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन ने बाद में दुमका सीट छोड़ दी थी। वहीं बेरमो सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से खाली हुई है। एक उम्मीदवार को सीट जीतने के लिए 27 वोटों की जरूरत है। 

अगर विधानसभा की स्थिति देखें तो शिबु सोरेन का उपरी सदन जाना तय है क्योंकि झामुमो के पास अकेले ही 29 सदस्य हैं। वहीं दूसरे स्थान के लिए भाजपा के दीपक प्रकाश का दावा शहजादा अनवर के मुकाबले ज्यादा मजबूत है क्योंकि भाजपा के पास बाबूलाल मरांडी को मिलाकर 26 विधायक हैं।

भालपा को संभवत: आजसू पार्टी के दो विधायकों का समर्थन हासिल हो जाएगा। भाजपा के चुनाव प्रबंधकों का निर्दलीय विधायक अमित यादव और सरयू राय से समर्थन हासिल करने का भी दावा है।  वहीं कांग्रेस के पास राजेंद्र सिंह के निधन के बाद केवल 15 विधायकों का ही समर्थन हासिल है

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment