झारखंड: हजारीबाग में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 23 घायल

Last Updated 10 Jun 2019 12:55:21 PM IST

झारखंड में हजारीबाग जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को पटना जा रही एक बस के एक ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने के कारण दस लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।


प्रतिकात्मक फोटो

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।    

उन्होंने बताया कि यह घटना एनएच2 पर दनुआ-भनुआ इलाके के नजदीक उस समय हुई जब बस ने ट्रेलर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।    

हजारीबाग के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बताया, ‘‘आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने चौपारण अस्पताल में दम तोड़ दिया।’’  उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दम तोड़ने वालों में सात व्यक्ति और एक बच्चा शामिल है।    

घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस रांची से पटना जिला जा रही थी।      
 

भाषा
हजारीबाग (झारखंड)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment