झारखंड : नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के 11 जवान घायल

Last Updated 28 May 2019 09:53:50 AM IST

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मंगलवार तड़के नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के 11 जवान घायल हो गए।


झारखंड: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और राज्य पुलिस का संयुक्त दल जिले में कुचाई इलाके के जंगलों में एक अभियान चला रहा था तभी तड़के करीब पांच बजे यह विस्फोट हुआ।      

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था।      

उन्होंने बताया कि कोबरा के आठ और राज्य पुलिस के तीन घायल जवानों को विमान के जरिए राज्य की राजधानी रांची लाया गया।  उन्होंने बताया कि संयुक्त दल का नेतृत्व कोबरा की 209वीं बटालियन कर रही थी।    

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment