देश के विकास में झारखंड भी निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका: रघुवर दास

Last Updated 15 Aug 2016 12:17:23 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को सोमवार को बधाई दी.


झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास (फाइल फोटो)

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश की विकास यात्रा में हमारा प्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

दास सोमवार को मोरहावादी मैदान में 70 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय घ्वज फहराने के बाद कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हमें विदेशी शासन से मुक्ति मिली और हमने अपने बूते अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प लिया तथा एक सम्प्रभू, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष तथा लोकतांत्रिक राष्ट्र की निर्माण की यात्रा प्रारंभ की.

आज भारत विश्व मानचित्र पर एक सशक्त, स्वाभिमानी, आत्म निर्भर एवं सक्षम राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है.

दास ने लोगों से देश की एकता की रक्षा और भारत के सामाजिक तानेबाने को नुकसान पहुंचाने वालों से लड़ने का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने स्वतंत्रता हासिल करने के लिए अपनी प्राणों की आहुति देने वाली सभी हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुभकामना दी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजादी के लिए बहुतों ने बलिदान दिया. हमें शहीदों के सपनों को सच करना है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment