महाश्वेता देवी के निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति-मुख्यमंत्री

Last Updated 29 Jul 2016 03:07:12 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महान लेखिका महाश्वेता देवी के निधन पर गहरा शोक एवं दुख प्रकट किया है.


झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास (फाइल फोटो)

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों के सुख-दुख की सहयात्री, विचारोत्तेजक एवं मार्मिक लेखन की धनी, पद्म विभूषण एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार, से सम्मानित महान युगदृष्टा साहित्यकार महाश्वेता देवी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी पूर्ति लंबे समय तक नहीं की जा सकेगी.
    
मुख्यमंत्री ने गुरूवार को एक बयान जारी कर महाश्वेता देवी के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उनके निधन से देश के साहित्यिक जगत् को बड़ी क्षति हुई है.
    
महाश्वेता देवी का गुरूवार को कोलकाता में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment