झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा

Last Updated 11 Jun 2016 09:41:19 PM IST

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार के रूप में भाजपा के उम्मीवार विजयी रहे.


केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि नकवी को पहली प्राथमिकता के रूप में 2900 मत मिले और उनके अतिरिक्त 264 पोद्दार को मिले. इससे पोद्दार को मिले मतों की संख्या बढ़कर 2624 हो गयी जबकि झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन को 2600 मत मिले. वह तीसरे स्थान पर रहे.
     
उन्होंने बताया कि कुल 81 विधायकों में से 79 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
     
झामुमो विधायक चमरा लिंडा और कांग्रेस विधायक देवेंद्र सिंह अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सके.
     
पुलिस ने मतदान के पहले, 2013 के एक आपराधिक मामले में चमरा लिंडा को गिरफ्तार कर लिया.
     
सूत्रों के अनुसार लिंडा को विधानसभा परिसर में 2013 में सुरक्षाबलों के साथ हुये विवाद के सिलसिले में जारी गिरफ्तारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया. 
     
कांगेस विधायक भी मतदान नहीं कर सके क्योंकि वह भी गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे हैं.
     
कांग्रेस की ही एक अन्य विधायक निर्मला देवी मतदान करने में सफल रहीं. हालांकि वह भी वारंट का सामना कर रही हैं. 
 
 
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment