बोरियो से विधायक ताला मरांडी बने नये झारखंड भाजपा अध्यक्ष

Last Updated 18 May 2016 10:35:40 AM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बोरियो विधानसभा क्षेत्र से दो बार से विधायक ताला मरांडी को झारखंड प्रदेश भाजपा का मंगलवार को अध्यक्ष नियुक्त किया.


ताला मरांडी बने नये झारखंड भाजपा अध्यक्ष (फाइल फोटो)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को इस आशय का निर्णय किया. प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने यह जानकारी दी.
    
उन्होंने बताया कि बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक ताला मरांडी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

वह रवीन्द्र राय का स्थान लेंगे जो पिछले तीन वर्षों से अध्यक्ष पद संभाल रहे थे. मई, 2014 के लोकसभा चुनावों में रवींन्द्र राय कोडरमा से भाजपा के सांसद चुने गये थे.

ताला मरांडी को मूल रूप से गोड्डा के रहने वाले हैं. गोड्डा के गवारीजोर प्रखंड से आने वाले ताला मरांडी 2005 में पहली बार विधायक बने. ताला मरांडी को अर्जुन मुंडा का करीबी माना जाता  है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment