झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन की मौत

Last Updated 10 May 2016 10:28:24 AM IST

झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को शाम बादलों की गरज के बीच वज्रपात होने से कटकमडाग छाड़ू और ओरेया गांव में एक लड़के समेत तीन लोगों की मौत हो गयी.


फाइल फोटो

जबकि राजधानी रांची, चतरा, खूंटी, लोहरदगा को छोड़कर अधिकतर अन्य इलाकों में भीषण गर्मी जारी रही.
   
हजारीबाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने बताया कि सोमवार को शाम गरजते बादलों और बारिश के साथ जिले के कटकमडाग छाड़ू और ओरेया गांवों में वजपात में एक तेरह वर्षीय बालक और एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. हजारीबाग में तीस मिमी वर्षा हुई.
    
राज्य के पलामू और चाईबासा में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया और वहां क्रमश: 41.6 और 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

इसके अलावा रांची, खूंटी, लोहरदगा और चतरा में भी गरज के साथ छींटे अनेक स्थानों पर पड़े जिससे लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की.
 
इन जिलों में सोमवार का अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
 
रांची और जमशेदपुर में भी तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस रहा.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment