भूकंप पीड़ितों के दुख में साथ हैं झारखंडवासी: मुख्यमंत्री

Last Updated 25 Apr 2015 11:35:16 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नेपाल और बिहार समेत उत्तर भारत के अनेक राज्यों में आये भीषण भूकंप में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की.


झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा है कि झारखंड के लोग दुख की इस घड़ी में उनके और उनके परिजनों के साथ हैं.

मुख्यमंत्री ने रांची में एक बयान में आज आये भीषण भूकंप में करीब पंद्रह सौ लोगों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया और पड़ोसी देश नेपाल और अपने देश के बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अनेक राज्यों के भूकंप प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की.

मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि आज आये इस भीषण भूकंप का प्रभाव झारखंड के लोगों पर नहीं के बराबर पड़ा. यद्यपि झारखंड में भी राजधानी रांची, धनबाद, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा आदि जिलों से दिन में 11 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस करने की सूचना मिली. लेकिन भूकंप की तीवता राज्य में रिक्टर पैमाने पर तीन से चार के बीच होने से कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment