पोलिंग बटन इतना जोर से दबाओ कि इटली तक लगे झटका: अमित शाह

Last Updated 24 Nov 2014 03:06:19 PM IST

अमित शाह ने जमशेदपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वोटरों से कहा कि पोलिंग बटन इतना जोर से दबाएं की इसका झटका इटली तक जाए.


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को आदित्यपुर के कांटा मैदान में चुनावी संभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा.

शाह ने वोटरों से कहा कि पोलिंग बटन इतना जोर से दबाएं की इसका झटका इटली तक जाए. इसके बाद उन्होंने जेएमएम के प्रमुख शिबू सोरेन पर भी जमकर बरसे.

वहीं उन्होंने गुरु जी (शिबू सोरेन) को कहा कि यदि उनके अगुवाई में झारखंड में सरकार बनी तो कोल ब्लॉक निलामी से मिलने वाले 2.5 करोड़ रुपए वो खा जाएंगे.

इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष आदित्यपुर और बहरागोड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए करीब 12 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचे.

एयरपोर्ट पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उनका फूलों से स्वागत किया. उसके बाद सभी लोग आदित्यपुर के लिए रवाना हो गए.

बताते चले की सभा स्थल पर सुबह 11.30 बजे तक करीब साढ़े सात सौ हीं लोग जमा हो पाए थे, लेकिन सभा शुरू होते-होते वहां करीब तीन हजार से ज्यादा लोग जुट गए. अमित शाह पहली बार आज यहां रैली को संबोधित कर रहे थे. 






Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment