झारखंड में मोदी लहर नहीं : शिबू सोरेन

Last Updated 07 Nov 2014 07:26:28 PM IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि राज्य में मोदी लहर नही है.


झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन

सोरेन ने रांची में कहा कि झारखंड में किसी भी पार्टी की कोई लहर नहीं है और विधानसभा चुनावों में सभी पार्टियों के नेता अपना-अपना प्रचार कर रहे हैं.

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि झारखंड की स्थिति हरियाणा और महाराष्ट्र जैसी नहीं है क्योंकि झारखंड में भाजपा ने नौ वर्षो तक शासन किया है और जनता भाजपा से उसके कार्यकाल का लेखा जोखा मांगेगी.

उन्होंने कहा कि झामुमो पर किसी लहर का कोई असर नहीं पड़ेगा.

उधर भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मंत्री साईमन मरांडी ने कहा कि झारखंड में मोदी लहर है और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा.
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment