झारखंड के भाजपा प्रभारी बने त्रिवेंद्र सिंह रावत

Last Updated 24 Oct 2014 04:05:47 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी टीम में बदलाव करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया है.


भाजपा

आगामी विधान सभा के मद्देनजर फेरबदल किया गया है. इससे पहले विनोद पांडेय को झारखंड का प्रभारी बनाया गया था. रावत ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद मोदी जी के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.

रावत ने बताया कि 26 या 27 अक्टूबर को झारखंड आएंगे. झारखंड में प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करेंगे .रावत को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर बीजेपी के सभी नेताओं ने बधाई दी.

राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड सह चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव को बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है.

श्री रावत को प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, सीमा शर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप सिन्हा, गामा सिंह, ब्रजनेश विद्यार्थी, धनीनाथ राम साहु, प्रो राजकुमार, संजय सेठ, अजय नाथ शाहदेव, संजय जायसवाल, चितरंजन कुमार, अर्जुन राम समेत कई नेताओं ने बधाई दी है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment