कांग्रेस और भाजपा का समर्थन नहीं करेगा झाविमो

Last Updated 14 Apr 2014 12:30:09 PM IST

झाविमो ने कहा कि अगर पार्टी झारखंड में अच्छी संख्या में लोकसभा चुनावों में सीटें जीतती है तो वह कांग्रेस और भाजपा में किसी को भी समर्थन नहीं देगी.


Dr Ajay Kumar (file photo)

झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) पार्टी के सांसद और जमशेदपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार डाक्टर अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारा फैसला बिल्कुल साफ है, अगर हमें झारखंड में अधिक संख्या में सीटें मिलीं तो हम कभी भी केन्द्र में कांग्रेस या भाजपा को समर्थन नहीं देंगे.

कुमार ने कहा कि झाविमो का खुद को दिल्ली में स्थापित करने का कोई इरादा नहीं है और उसने चहुंमुखी विकास के लिए झारखंड में ही खुद को सीमित करने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित तीसरे मोर्चे की अनुपस्थिति में, झाविमो राज्य के तेज विकास के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नीत बीजद की तर्ज पर चलेगी.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment