झारखंड में दस अप्रैल को चार सीटों पर मतदान

Last Updated 09 Apr 2014 04:33:22 PM IST

झारखंड में चार लोकसभा सीटों पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहले चरण का मतदान होगा.


ईवीएम (फाइल)

झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से चार पलामू (अजा), चतरा, कोडरमा और लोहरदग्गा (अजजा) सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा.

पहले चरण के इस मतदान में कुल 56,47,736 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 26,49,246 है. राज्य की शेष 10 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 17 अप्रैल और 24 अप्रैल को होगा.

पलामू लोकसभा सीट पर 13 प्रत्याशी मैदान में हैं. यहां भाजपा प्रत्याशी और झारखंड पुलिस के पूर्व प्रमुख विष्णु दयाल राम, राजद के मनोज कुमार और झारखंड विकास मोर्चा के घूरन राम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी उतारे हैं. उसने पूर्व माओवादी बैठा को पलामू सीट से टिकट दी है जहां से कांग्रेस 6 बार जीत चुकी है.

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर ओरांव, वर्तमान भाजपा सांसद सुदर्शन भगत तथा लोहरदग्गा (अजजा) सीट से भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार राय तथा कांग्रेस के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह शामिल हैं.

पलामू के रिटर्निंग अधिकारी सह उपायुक्त कपानंद झा ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए कम से कम सात हेलीकॉप्टरों को लगाया जाएगा.








 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment