| ||||
छत्तीसगढ़ में छुई खदान धसकने से 6 मजदूरों की मिट्टी में दबकर मौत | ||||
![]() | |
|
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में छई खदान के धसक जाने से छह मजदूरों की मिटटी में दबकर मौत हो गई है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई खदान धसक गई। इसमें मिट्टी में कई मजदूर दब गए, राहत और बचाव कार्य चलाया गया, मगर छह मजदूरों को बचाया नहीं जा सका।
मुख्यमंत्री बघेल ने छुई खदान के धसकने से छह ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। बघेल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।
साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
|