छत्तीसगढ़: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सम्मान राशि में वृद्धि
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में बढ़ोतरी कर दी है.
(फाइल फोटो) |
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलने वाली सम्मान राशि दस हजार रूपए बढ़ा दी है. अब प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अप्रैल 2017 से 15 हजार रूपए के स्थान पर हर महीने 25 हजार रूपए की सम्मान राशि मिलेगी.
अधिकारियों ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार सम्मान राशि में वृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता संग्राम सैनिक सम्मान निधि नियम 1972 में संशोधन किया गया है.
उन्होंने बताया कि मीसा बंदियों को अब छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र सेनानी के नाम से जाना जाएगा. राज्य सरकार की ओर से उन्हें मिल रही सम्मान निधि की राशि को भी एक अप्रैल 2017 से बढ़ाने की घोषणा की गयी है.
अधिकारियों ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. विभाग द्वारा इस अधिसूचना के साथ सभी जिला कलेक्टरों को परिपत्र भी जारी किया गया है.
| Tweet |