रमन सिंह ने कहा, ओलम्पिक, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार किए जाएंगे खिलाड़ी

Last Updated 30 Aug 2016 03:03:58 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि राज्य में ओलम्पिक, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे.


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें ओलम्पिक, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेल आयोजनों के लिए तैयार किया जाएगा.

सिंह ने सोमवार शाम रायपुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर राज्य खेल अलंकरण समारोह को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की.

सिंह ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर स्थित खेल प्रशिक्षण केन्द्र को खेलगांव के रूप में विकसित करने और राज्य स्तरीय खेल प्राधिकरण बनाने का भी ऐलान किया.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 60 वर्ष की आयु के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने ओलम्पिक, एशियाड और राष्ट्र मंडलीय खेलों (कॉमनवेल्थ खेलों) में हिस्सा लिया है, उनके लिए पेंशन योजना शुरू की जाएगी.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment