RJD नेता तेजस्वी यादव ने स्व. सुशील मोदी के आवास में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Last Updated 17 May 2024 03:43:38 PM IST

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे। उनके परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी।


तेजस्वी शुक्रवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने स्व. मोदी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में किसी ने खड़ा किया तो वह सुशील मोदी हैं। उनके जाने के बाद बिहार की राजनीति में बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके साथ हमारा पारिवारिक रिश्ता था।

उन्होंने कहा कि हम लोग अलग-अलग दलों में रहे। उनसे हमारा पारिवारिक रिश्ता रहा है।

सोमवार को सुशील कुमार मोदी का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वे पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया और अंतिम संस्कार दीघा घाट पर किया गया था।
 

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment