बिहार : चुनाव से पहले तेजस्वी भोले की शरण में पहुंचे

Last Updated 06 Jul 2020 09:56:21 PM IST

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी भगवान भोले की शरण में पहुंचे।


चुनाव से पहले तेजस्वी भोले की शरण में

बाबा भोले के प्रिय महीना सावन की पहली सोमवारी को तेजस्वी भगवान भोले की पूजा-अर्चना की तथा बिहार के लोगों को सावन की शुभकामनाएं दीं। राजद के एक नेता ने कहा कि सावन माह की पहली सोमवारी को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर भगवान भोले शंकर की आराधना की। साथ ही राज्यवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि की कामना ईश्वर से की।

तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीर भी पोस्ट की है। तस्वीर में तेजस्वी के नजदीक उनकी मां राबड़ी देवी भी बैठी हुई दिख रही हैं।

तेजस्वी ने ट्विटर पर भगवान की अराधना वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए लोगों को सावन की शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, "पावन श्रावण मास के पहले सोमवार की आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा भोलेनाथ सभी पर कृपा बनाए रखें। भगवान शंकर सावन के इस पवित्र माह में सभी की मनोकामना पूर्ण करें।"

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना संकट जोरों पर है। इसे देखते हुए तमाम बड़े मंदिरों व शिवालयों को बंद कर दिया गया है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे इस सावन घर में ही भगवान की पूजा करें।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment