नीतीश निर्विरोध चुने गये जद-यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Last Updated 06 Oct 2019 05:05:34 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोबारा जनता दल (युनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

जनता दल-यू के सूत्रो ने रविवार को यहां बताया कि श्री कुमार के नाम के निर्वाचन की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े ने की है। चुनाव अधिकारी की घोषणा के अनुसार श्री कुमार को निर्विरोध दोबारा पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।

उन्होंने बताया कि श्री कुमार ने शुक्रवार को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आवेदन पत्र दाखिल किया था। उनके विरोध में किसी भी नेता ने नामांकन नहीं किया है इसलिए उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उनका अगला कार्यकाल तीन साल के लिए होगा।


वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment