नीतीश कैबिनेट का विस्तार, जदयू से 14, भाजपा से 12 व लोजपा से एक को मिली जगह

Last Updated 30 Jul 2017 05:07:12 AM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास मत प्राप्त करने के दूसरे ही दिन अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया.


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (file photo)

26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इसमें जदयू के 14 एवं भाजपा के 12 व लोजपा के एक नेता को मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है, लेकिन मंगल पांडेय शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच सके. राजभवन में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सूचना एवं जन संपर्क और ऐसे विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं, रखे हैं. इसके अलावा सुशील कुमार मोदी को वित्त, वाणिज्य कर, पर्यावरण एवं वन और सूचना प्रौद्योगिकी का दायित्व सौंपा है.

जदयू कोटे के मंत्री
-   विजेंद्र यादव- ऊर्जा, उत्पाद एवं मद्य निषेध एवं निबंधन
-   राजीव रंजन सिंह - जल संसाधन और योजना
-   श्रवण कुमार- संसदीय कार्य मंत्री और ग्रामीण कार्य विकास
-   जय कुमार सिंह- उद्योग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
-   कृष्णनंद प्रसाद वर्मा- शिक्षा
-   संतोष कुमार निराला- परिवहन
-   महेर हजारी- भवन निर्माण
-   मदन सहनी- खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण
-   कपिलदेव कामत- पंचायती राज
-   रमेश ऋषिदेव- अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण
-   दिनेश चंद्र यादव- लघु सिंचाई और आपदा प्रबंधन
-   खुर्शीद - अल्पसंख्यक कल्याण और गन्ना
-   शैलेश कुमार- ग्रामीण कार्य विभाग
-   कुमारी मंजू वर्मा- समाज कल्याण

भाजपा कोटे के मंत्री
-   प्रेम कुमार - कृषि
-   नंद किशोर यादव-  पथ निर्माण
-   मंगल पांडेय-  स्वास्थ्य
-   विनोद नारायण झा- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
-   राम नारायण मंडल- राजस्व एवं भूमि सुधार
-   सुरेश कुमार शर्मा- नगर विकास एवं आवास
-   कृष्ण कुमार ऋषि- कला, संस्कृति एवं युवा
-   प्रमोद कुमार- पर्यटन
-   विजय सिन्हा- श्रम संसाधन
-   राणा रंधीर सिंह- सहकारिता
-   विनोद  सिंह- खान एवं भूतत्व
-   ब्रज किशोर सिंह- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण

लोजपा से मंत्री
-   पशुपति कुमार पारस- पशु, मत्स्य संसाधन

समयलाइव डेस्क ब्यूरो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment